RRB NTPC Undergraduate 2025 की सम्पूर्ण जानकारी
Quick Links
RRB NTPC Undergraduate 2025 की सम्पूर्ण जानकारी
RRB NTPC Undergraduate की वैकेंसी जारी हो चुकी है, जिसमें प्रमुख पद निम्नलिखित हैं —
- Commercial cum Ticket Clerk (CCTC)
- Accounts Clerk cum Typist
- Junior Clerk cum Typist
- Trains Clerk
RRB NTPC Undergraduate के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गया है और इसकी अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 रखी गई है। कुल पदों की संख्या 3058 है।
पदों का विवरण
Commercial cum Ticket Clerk (CCTC) में TT व Booking Clerk जैसी पोस्टें आती हैं।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी:
- OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट
- SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास कम से कम 10+2 (इंटरमीडिएट या समकक्ष) परीक्षा में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण प्रमाणपत्र होना चाहिए। यदि आपके 50% अंक नहीं हैं, लेकिन आप ग्रेजुएट हैं, तो यह 50% वाला नियम आपके लिए लागू नहीं होगा।
आवेदन शुल्क
- General / OBC उम्मीदवारों के लिए – 500 रुपये
- SC / ST / Female / ट्रांसजेंडर / अन्य आरक्षित वर्ग – 250 रुपये
CBT-1 परीक्षा देने के बाद शुल्क का कुछ हिस्सा वापस किया जाएगा:
- General / OBC के लिए – 400 रुपये वापस
- SC / ST / Female / ट्रांसजेंडर वर्ग – 250 रुपये पूरे वापस
वर्गों का अंतर (OBC, EBC, EWS)
- OBC (Non-Creamy Layer): पिछड़ा वर्ग, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होती है। इन्हें आरक्षण का लाभ मिलता है।
- OBC (Creamy Layer): जिनकी आय 8 लाख रुपये या उससे अधिक है। इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाता।
- EBC (Economically Backward Class): आर्थिक रूप से कमजोर पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार, जिन्हें शुल्क में रियायत मिलती है पर आरक्षण नहीं।
- EWS (Economically Weaker Section): सामान्य वर्ग के वे उम्मीदवार जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
- CBT-1 (Computer Based Test)
- CBT-2 (केवल कुछ पदों के लिए)
- Typing Test (Accounts Clerk cum Typist व Junior Clerk cum Typist के लिए)
- Medical Test
- Document Verification
टाइपिंग टेस्ट की शर्तें
- हिंदी में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट (WPM)
- अंग्रेजी में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट (WPM)
मेडिकल फिटनेस मानक
- Commercial cum Ticket Clerk (CCTC) – B2
- Trains Clerk – A3
- Accounts Clerk cum Typist व Junior Clerk cum Typist – C2
परीक्षा पैटर्न (CBT-1)
कुल प्रश्न: 100
समय: 90 मिनट
| विषय | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| General Awareness | 50 |
| Mathematics | 35 |
| General Intelligence & Reasoning | 35 |
प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
RRB NTPC Undergraduate 2025 के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇