रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) NTPC 2025 परीक्षा का पैटर्न, सिलेबस और तैयारी की रणनीति
Quick Links
परिचय
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (Non-Technical Popular Categories) के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि घोषित कर दी है। लाखों छात्रों का सपना होता है रेलवे में नौकरी पाना और इस बार भी प्रतियोगिता काफी कड़ी रहने वाली है। ऐसे में सही जानकारी और सटीक रणनीति के साथ तैयारी करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। आइए जानते हैं आवेदन से लेकर तैयारी तक की पूरी जानकारी।
RRB NTPC 2025 Official Notice
आवेदन तिथियाँ (Online Dates)
RRB NTPC Undergraduate (12वीं पास के लिए)
- आवेदन शुरू: 28 अक्टूबर 2024
- अंतिम तिथि: 27 नवम्बर 2024
- आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
- योग्यता: 12वीं पास
RRB NTPC Graduate (स्नातक के लिए)
- आवेदन शुरू: 21 अक्टूबर 2024
- अंतिम तिथि: 20 नवम्बर 2024
- आयु सीमा: 18 से 33 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
- योग्यता: स्नातक
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
RRB NTPC की परीक्षा दो चरणों (CBT 1 और CBT 2) में होती है।
CBT-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1)
| विषय | प्रश्न |
|---|---|
| सामान्य ज्ञान (General Awareness) | 40 |
| गणित (Mathematics) | 30 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (Reasoning) | 30 |
कुल प्रश्न: 100
CBT-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2)
| विषय | प्रश्न |
|---|---|
| सामान्य ज्ञान (General Awareness) | 50 |
| गणित (Mathematics) | 35 |
| सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति (Reasoning) | 35 |
कुल प्रश्न: 120 (कठिनाई स्तर अधिक होगा)
तैयारी कैसे करें?
RRB NTPC की तैयारी के लिए सही दिशा में मेहनत करना सबसे महत्वपूर्ण है।
-
सामान्य ज्ञान (GK & GS):
समकालीन घटनाएँ, करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, भूगोल, संविधान, विज्ञान आदि पर अधिक ध्यान दें।Kiran Publication की Railway GK/GS किताबें बहुत उपयोगी होंगी।
मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस का महत्व
- रोज़ाना कम से कम एक मॉक टेस्ट जरूर दें, ताकि टाइम मैनेजमेंट और सटीकता दोनों बेहतर हो सकें।
- इसके लिए Testbook Application बहुत अच्छा माध्यम है, जहाँ पर रेलवे स्पेशल मॉक टेस्ट उपलब्ध होते हैं।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करना भी ज़रूरी है।
अंतिम सुझाव
RRB NTPC एक ऐसी परीक्षा है जहाँ कड़ी मेहनत + सही रणनीति + निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है। तय समय-सारणी बनाएँ, रोज़ाना न्यूज और करंट अफेयर्स पढ़ें, और सबसे ज़रूरी है कि आत्मविश्वास बनाए रखें।