RRB GROUP D 2025-26 सिलेबस, पोस्ट प्रेफरेंस एवं जरूरी दस्तावेज़ों की सम्पूर्ण जानकारी
रेलवे लेवल-1 (ग्रुप D) 22,000+ वैकेंसी: 21 जनवरी से शुरू हो रहा ऑनलाइन आवेदन, सब कुछ तैयार कर लें!
दोस्तों, रेलवे में लेवल-1 यानी ग्रुप D की 22,000 से ज्यादा वैकेंसी पर ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी से शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी अभ्यर्थी तैयारियां शुरू कर चुके हैं। आज मैं आपको डॉक्यूमेंट्स से लेकर तैयारी तक सब कुछ बता रहा हूं—पोस्ट प्रेफरेंस, सिलेबस, तैयारी की रणनीति, सब कुछ डिटेल में। सबसे पहले जो क्राइटेरिया है अभ्यर्थियों को तैयार करने की, वो डॉक्यूमेंट्स हैं। आपको कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे, उस पर ध्यान देना होगा। तभी आप अप्लाई कर पाएंगे।
आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
प्रमुख डॉक्यूमेंट्स में आपके पास एक आईडी प्रूफ होना चाहिए। आईडी प्रूफ में आधार कार्ड इसमें सही नाम जैसा कि हाई स्कूल में उस तरह से होना चाहिए। दूसरे नंबर पर टेंथ का सर्टिफिकेट होना चाहिए, जो आपके डेट ऑफ बर्थ का वेरिफिकेशन होता है। तीसरे नंबर पर फोटो और सिग्नेचर। सिग्नेचर रनिंग हैंड में होना चाहिए, फोटो की बात करें तो आजकल लाइव फोटो ली जा रही है। एक एक्टिव मोबाइल नंबर, एक एक्टिव ईमेल आईडी जरूरी है।
रिजर्वेशन कैटेगरी की बात करें तो SC, ST, OBC सेंट्रल का कास्ट सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए। SC/ST/OBC को नॉन-क्रिमी लेयर सर्टिफिकेट बनवाना भी जरूरी होता है। एक्स-सर्विसमैन को और विकलांग कैटेगरी को अपना सर्टिफिकेट जरूरी है, उसे भी बनवा लेना चाहिए। साथ ही EBC को इनकम सर्टिफिकेट बनवाना चाहिए। EWS को इनकम सर्टिफिकेट बनवाना जरूरी होता है। तभी आप EWS में आ पाएंगे। आपकी इनकम 8 लाख से कम होनी चाहिए। तो आज ही चेक कर लें कि सब तैयार हैं या नहीं। अगर कोई डॉक्यूमेंट मिसिंग है तो लोकल तहसील या कॉमन सर्विस सेंटर से तुरंत बनवा लें। इससे आवेदन प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
पोस्ट प्रेफरेंस कैसे रखें
अब पोस्ट प्रेफरेंस की बात करें। बॉयज और गर्ल्स के लिए अलग-अलग पोस्ट प्रेफरेंस में रखा हूं। बॉयज के लिए प्वाइंट्समैन नंबर एक पर रखना चाहिए। दूसरे पर असिस्टेंट वर्कशॉप रखें। इस हिसाब से मैंने सभी का पोस्ट प्रेफरेंस बना रखा है। कौन सा आपके प्रमोशन और करियर के हिसाब से सही पड़ेगा, इसका पीडीएफ मैं लास्ट में दे दूंगा। वहां से आप लोग डाउनलोड करके पोस्ट प्रेफरेंस उसी हिसाब से डालेंगे तो आपको नौकरी सही मिलेगी। यदि कोई पोस्ट इस बार नहीं आई तो उसे हटा सकते हैं।
वहीं लड़कियों की बात करें तो इनको वर्कशॉप की पोस्ट पहले रखना चाहिए। क्योंकि उनको एक जगह रहके काम करना सही रहेगा। पहले पर TL एंड AC वर्कशॉप, दूसरे नंबर पर असिस्टेंट वर्कशॉप— ये पोस्ट आप पहले रखेंगी तो आपके लिए सही रहेगा। इसका भी पीडीएफ मैं लास्ट में दे दूंगा। वहां से आप लोग डाउनलोड करके पोस्ट प्रेफरेंस उसी हिसाब से रखेंगे तो आसान रहेगा आपके लिए।
पोस्ट प्रेफरेंस सही रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि रेलवे में ट्रांसफर और प्रमोशन इसी पर डिपेंड करता है। गर्ल्स के लिए वर्कशॉप पोस्ट्स बेहतर, जहां फैमिली के साथ बैलेंस बन सके। पीडीएफ डाउनलोड जरूर करें और अप्लाई करते समय कॉपी-पेस्ट न करें— अपने रीजन के हिसाब से एडजस्ट करें।
RRB Group D सिलेबस
अब सिलेबस की बात करते हैं। देखिए सिलेबस आपके लिए इसमें GK, GS, रीजनिंग, मैथ्स पूछा जाता है। ये 100 नंबर का पेपर होता है, जिसमें आपको 90 मिनट दिए जाते हैं सॉल्व करने के लिए। नेगेटिव मार्किंग 1/3 होती है। मैं सिलेबस का भी पीडीएफ लास्ट में दे दूंगा। वहां से आप लोग डाउनलोड करके तैयारी में लग सकते हैं।
सिलेबस की डिटेल: मैथ्स में नंबर सिस्टम, एवरेज, परसेंटेज, रेशियो, टाइम-वर्क, प्रॉफिट-लॉस। रीजनिंग में एनालॉजी, कोडिंग-डिकोडिंग, सीरीज, पजल्स। GS/GK में करेंट अफेयर्स, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, साइंस, रेलवे से रिलेटेड फैक्ट्स। जीके के लिए ज्यादातर करंट अफ़ेयर्स पर ध्यान दें, आजकल यही ज़्यादा पूँछे जाते हैं।
तैयारी की सही रणनीति
तैयारी की बात करें तो आपको ज्यादा से ज्यादा सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। आप कोई क्लास जॉइन कर सकते हैं या फिर बुक्स खरीदके सिलेबस के अनुसार तैयारी कीजिए, बाद में मॉक टेस्ट, प्रैक्टिस सेट ज्यादा से ज्यादा लगाएंगे तो आपके सिलेक्शन के चांस ज्यादा रहेंगे। रणनीति ये रखें: पहले सिलेबस पूरा कवर करें (1 महीना), फिर डेली 2 मॉक टेस्ट दें (90 मिनट में 100 प्रश्न)। वीकली 50-60% स्कोर से ऊपर जाएं। ऐप्स जैसे टेस्टबुक, का सहारा लें, फिजिकल टेस्ट के लिए रनिंग प्रैक्टिस शुरू करें— 1600 मीटर रन, पुश-अप्स।
अगर फ्री रिसोर्सेज चाहिए तो यूट्यूब पर RRB Group D प्लेलिस्ट देखें, टेलीग्राम चैनल जॉइन करें। ग्रुप स्टडी करें लेकिन टाइम मैनेजमेंट सीखें। कमजोर टॉपिक्स पर फोकस— जैसे मैथ्स में स्पीड बढ़ाएं। हेल्दी डाइट लें, 7-8 घंटे सोएं। आवेदन 21 जनवरी से शुरू है, तो 20 जनवरी तक सब फाइनल कर लें।
निष्कर्ष
दोस्तों, ये मौका हाथ से न जाने दें।
मेहनत करेंगे तो सिलेक्शन पक्का।
बेस्ट ऑफ़ लक