RRB NTPC Graduate एवं Undergraduate Level का सम्पूर्ण सिलेबस और जानकारी
RRB NTPC Graduate एवं Undergraduate Level का सम्पूर्ण सिलेबस और जानकारी
आज मैं आप logon को RRB NTPC के syllabus के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाला हूँ। जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि RRB NTPC के अंदर जो team graduate level की vacancy आयी हुई है, वह अब सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है।
RRB NTPC graduate level का online आवेदन 21 अक्टूबर से start हो रहा है, वहीं पर RRB NTPC undergraduate का online आवेदन 28 अक्टूबर से शुरू होगा। दोनों स्तरों यानी graduate और undergraduate level के syllabus लगभग मिलते-जुलते हैं, बस कठिनाई का अंतर होता है।
इसके अंतर्गत आप TTE, Station Master, Train Manager जैसी posts के लिए apply कर सकते हैं।
RRB NTPC Undergraduate Level
RRB NTPC undergraduate के लिए आपका 12th pass होना अनिवार्य है। आप किसी भी stream से पास हैं तो आप इसमें apply कर सकते हैं।
आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग में OBC को 3 साल, तथा SC/ST को 5 साल की upper age relaxation दी जाती है।
RRB NTPC Graduate Level
Graduate level में आवेदन के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता graduation pass होना जरूरी है। इस लेवल के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। OBC एवं SC/ST वर्ग को नियमानुसार Age relaxation का लाभ मिलता है।
ग्रेजुएट स्तर की पोस्ट:
- चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (Chief Commercial cum Ticket Supervisor)
- स्टेशन मास्टर (Station Master)
- गुड्स ट्रेन मैनेजर (Goods Train Manager)
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट cum टाइपिस्ट (Junior Account Assistant cum Typist)
- सीनियर क्लर्क cum टाइपिस्ट (Senior Clerk cum Typist)
अंडरग्रेजुएट स्तर की पोस्ट:
- कमर्शियल cum टिकट क्लर्क (Commercial cum Ticket Clerk)
- अकाउंट क्लर्क cum टाइपिस्ट (Accounts Clerk cum Typist)
- जूनियर क्लर्क cum टाइपिस्ट (Junior Clerk cum Typist)
- ट्रेन क्लर्क (Train Clerk)
परीक्षा पैटर्न (Paper Pattern)
RRB NTPC की परीक्षा में दो CBT पेपर होते हैं – CBT-1 और CBT-2। कुछ posts जैसे Typist में typing test अनिवार्य होता है, जबकि Station Master के लिए Psycho Test भी लिया जाता है। बाकी posts के लिए medical test के बाद final selection किया जाता है।
अगर आपको typing नहीं आती तो चिंता की बात नहीं है। आप apply कर सकते हैं; बाद में typing सीखने का समय दिया जाता है। लेकिन जब typing test होगा, तो आपको निर्धारित स्पीड हासिल करनी अनिवार्य होती है।
CBT-1 Paper Pattern
| विषय (Subject) | अंक (Marks) |
|---|---|
| General Awareness | 40 |
| Mathematics | 30 |
| Reasoning | 30 |
Total Paper: 100 Marks
CBT-1 क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार CBT-2 के लिए योग्य बनते हैं।
CBT-2 Paper Pattern
| विषय (Subject) | अंक (Marks) |
|---|---|
| General Awareness | 50 |
| Mathematics | 35 |
| Reasoning | 35 |
CBT-2 Paper कुल: 120 Marks का होता है। इसके बाद संबंधित post के अनुसार Typing Test, Psycho Test, या Document Verification आदि चरण पूरे करने होते हैं।
अन्य आवश्यक जानकारी
- Typist पोस्ट के लिए typing skill जरूरी है।
- Station Master पोस्ट के लिए Psycho Test होता है।
- सभी posts के लिए medical test के बाद final selection होता है।
- अगर typing नहीं आती तो apply कर सकते हैं, लेकिन typing test के समय निर्धारित स्पीड जरूरी है।
RRB NTPC graduate एवं undergraduate दोनों का syllabus मैंने अपनी handwriting में लिखा हुआ एक image के रूप में upload किया है। आप यहाँ से उसे download कर syllabus की सम्पूर्ण जानकारी देख सकते हैं।